UP News : PDA रथयात्रा के दौरान दर्दनाक हादसा, 14 वर्षीय किशोर की मौत; 56 से अधिक लोगों पर FIR
समाजवादी पार्टी की PDA रथयात्रा के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में 14 वर्षीय आर्यवर्धन सिंह की मौत के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

gorakhpur
3:22 PM, November 19, 2026
गोरखपुर। समाजवादी पार्टी की PDA रथयात्रा के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में 14 वर्षीय आर्यवर्धन सिंह की मौत के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। एम्स थाना पुलिस ने मृतक के पिता ओंकार सिंह श्रीनेत की तहरीर पर 6 नामजद समेत 50 से 60 अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है।
आरोप है कि PDA रथयात्रा के स्वागत के लिए लगाई गई JCB की चपेट में आने से आर्यवर्धन सिंह की जान चली गई। हादसे के बाद मृतक के परिजनों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने सड़क पर प्रदर्शन कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी।
मुकदमा दर्ज होने के बाद अब पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। हादसे की जिम्मेदारी तय करने और पूरे घटनाक्रम की सच्चाई सामने लाने के लिए पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।




