Pilibhit News : मारे गए आतंकी गिरोह भारत के बाहर से संचालित हो रहा था-रमित शर्मा
एडीजी बरेली जोन ने बताया कि यह गिरोह भारत के बाहर से संचालित हो रहा था, pilibhit जिसके संबंध में पंजाब पुलिस व यूपी पुलिस जानकारी जुटा रही है ।

प्रेस को संबोधित करते एडीजी बरेली जोन रमित शर्मा
pilibhit
5:50 PM, December 23, 2024
पीलीभीत में तीन खालिस्तानी जिंदाबाद फोर्स के 3 आतंकियों के एनकाउंटर के मामले में एडीजी बरेली जोन रमित शर्मा ने प्रेस वार्ता कर पूरे मामले की जानकारी दी। रमित शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि पंजाब प्रांत के जनपद गुरदासपुर थाना कलानौर चौकी बक्शी वाला में ग्रेनेड से हमला करने वाले खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स के तीन आतंकियों को पीलीभीत जनपद व पंजाब पुलिस ने साथ मिलकर मुठभेड़ में मार गिराया है। इनके पास से दो मॉडिफाई एके राइफल, दो विदेशी गलाक पिस्तौल व भारी मात्रा में करतूत बरामद हुए हैं। इस मुठभेड़ में पंजाब के जिला गुरदासपुर के वीरेंद्र सिंह, गुरविंदर सिंह व जसनप्रीत सिंह की मौत हो गई। एडीजी ने बताया कि पंजाब पुलिस की इनपुट पर सुबह 5:30 थाना पूरनपुर क्षेत्र की हरदोई ब्रांच नहर पर मारू टांडा की तरफ जाने वाली सड़क पर पुलिस पार्टी ने आरोपियों को घेर लिया लेकिन आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से अंधाधुंध फायरिंग कर दी जिसमें दो पुलिस कर्मियों के गोली लगी है जब भी फायरिंग में तीनों अपराधी घायल हो गए और जिला अस्पताल में उन्हें मृत घोषित किया गया। उन्होंने बताया कि यह गिरोह भारत के बाहर से संचालित हो रहा था जिसके संबंध में पंजाब पुलिस व यूपी पुलिस जानकारी जुटा रही है ।




