UP News : STF को मिली बड़ी सफलता, पुलिस भर्ती में पास कराने के नाम पर ठगी करने वाला सदस्य गिरफ्तार
यूपी STF को एक बड़ी सफलता मिली है । उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा-2023 में अभ्यर्थियों को पास कराने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का एक सदस्य को गिरफ्तार किया है ।

lucknow
9:42 AM, August 26, 2024
लखनऊ । यूपी STF को एक बड़ी सफलता मिली है । उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा-2023 में अभ्यर्थियों को पास कराने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का एक सदस्य को गिरफ्तार किया है । STF द्वारा पकड़ा गया अभियुक्त दया शंकर यादव जनपद प्रयागराज का रहने वाला बताया जा रहा है । STF ने अभियुक्त को थाना मऊआइमा, कमिश्नरेट प्रयागराज से गिरफ्तार किया है । STF द्वारा पूछताछ में अभियुक्त दयाशंकर यादव द्वारा बताया गया मैं और अभिताभ मिश्रा मिलकर विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओें में अभ्यर्थियों को पास कराने का वादा कर अभ्यर्थियों से पहले 02-02 लाख रूपये ले लेकर ठगी करते हैं। अभियुक्त ने बताया कि अभ्यर्थियों को यह भी आश्वासन दिया जाता है कि प्रश्न पत्र में जिसका उत्तर आपको पूर्णतः आ रहा हो उसी को उत्तर पुस्तिका में लिखियेगा और जिन प्रश्नों का उत्तर न आता हो उसे खाली ही छोड़ दिजियेगा।




