UP News : प्रयागराज पहुंचे राहुल गांधी, आनंद भवन में पार्टी नेताओं से करेंगे मुलाकात
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शनिवार को प्रयागराज पहुंचे। बमरौली एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद राहुल गांधी का काफिला सीधे आनंद भवन-स्वराज भवन पहुंचा।

prayagraj
2:24 PM, August 8, 2026
प्रयागराज। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शनिवार को प्रयागराज पहुंचे। बमरौली एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद राहुल गांधी का काफिला सीधे आनंद भवन-स्वराज भवन पहुंचा। राहुल गांधी के प्रयागराज दौरे को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पार्टी नेताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
आनंद भवन-स्वराज भवन पहुंचने के बाद राहुल गांधी यहां शाम करीब 6 बजे तक रुकेंगे। इस दौरान वह पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और स्थानीय कांग्रेस पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे। माना जा रहा है कि इस मुलाकात के दौरान प्रदेश की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों और संगठन से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हो सकती है।
इसके बाद राहुल गांधी शाम 6 बजे से रात करीब 8:30 बजे तक केपी ग्राउंड में आयोजित ‘गूंज’ कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहां वह छात्रों से संवाद करेंगे और उनके सवालों व मुद्दों पर बातचीत करेंगे। राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस की ओर से व्यापक तैयारियां की गई हैं।
राहुल गांधी के प्रयागराज दौरे को देखते हुए प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। एयरपोर्ट से लेकर आनंद भवन-स्वराज भवन और केपी ग्राउंड तक सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है। कार्यक्रम स्थलों के आसपास पुलिस बल की तैनाती के साथ ही आने-जाने वाले मार्गों पर भी निगरानी रखी जा रही है।
राहुल गांधी का प्रयागराज दौरा राजनीतिक और छात्र संवाद के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। खास तौर पर छात्रों के साथ होने वाले संवाद कार्यक्रम पर लोगों की नजर रहेगी।




