UP News : यूपी में 26 अक्टूबर को महर्षि वाल्मीकि जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित
उत्तर प्रदेश सरकार ने महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर सोमवार, 26 अक्टूबर 2026 को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है।

lucknow
5:56 PM, October 25, 2026
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर सोमवार, 26 अक्टूबर 2026 को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। शासन के सामान्य प्रशासन अनुभाग की ओर से 25 अक्टूबर 2026 को जारी विज्ञप्ति में इसकी जानकारी दी गई है।
शासन ने पूर्व में 17 नवंबर 2025 को जारी अवकाश संबंधी विज्ञप्ति में संशोधन करते हुए यह निर्णय लिया है। आदेश के अनुसार, महर्षि वाल्मीकि जयंती पर घोषित यह अवकाश निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट, 1881 के अंतर्गत नहीं होगा।




