UP News : लापता चल रहे लेखपाल की हत्या, शव नाले में बरामद
27 नवंबर से लापता लेखपाल मनीष कश्यप का कंकाल पुलिस ने बरामद कर लिया, लेखपाल का कंकाल थाना कैंट के मिर्जापुर में एक नाले में पाया गया ।

मृतक का शव बरामद करते पुलिस कर्मी
bareilly
11:25 PM, December 15, 2024
बरेली । 27 नवंबर से लापता लेखपाल मनीष कश्यप का कंकाल पुलिस ने बरामद कर लिया, लेखपाल का कंकाल थाना कैंट के मिर्जापुर में एक नाले में पाया गया, बताया जा रहा है कि कंकाल से कपड़ों से शिनाख्त हुई की यह कंकाल लेखपाल मनीष का है, कंकाल के कपड़ों से मृतक की शिनाख्त की, सूचना के मुताबिक पुलिस ने शक के आधार पर ओमवीर नाम के अभियुक्त को हिरासत में लिया था और उससे सख्ती से पूछताछ के बाद उसने लेखपाल की हत्या की बात कही थी और उसकी निशान देही पर पुलिस ने कंकाल को बरामद कर लिया, मृतक मनीष कश्यप के परिजनों के मुताबिक उन्होंने कपड़ों से यह शिनाख्त कर दी की यह कंकाल मनीष कश्यप लेखपाल का है, जो 27 नवंबर से गायब थे लेकिन उन्होंने पुष्टि करने के लिए डीएनए की जांच की मांग उठाई है आपको बता दें कि परिजनों ने आरोप लगाया था कि ढाई सौ बीघा जमीन का एक मामला था जिसका खुलासा मनीष करना चाहता था और जिसके चलते उसका अपहरण कर लिया गया और उसके बाद हत्या कर दी गई फिलहाल ओमवीर से पुलिस पूछताछ कर रही है ताकि उसकी हत्या के पीछे का सारा मामला पता लग सके ।
फ़िलहाल परिजनों ने थाना पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए की उन्होंने मामले को गंभीरता से नहीं लिया बड़े अधिकारियों से जब शिकायत की गई तब जाकर उनके अपहरण की रिपोर्ट लिखी गई उनका कहना है कि पुलिस ने गंभीरता दिखाई होती तो मनीष को बचाया जा सकता था ।
अब पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कड़ी कार्यवाही की जाएगी ।




