UP News : उत्तर प्रदेश कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, देखें सूची
वहीं, सहारनपुर से सांसद इमरान मसूद को प्रदेश कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। देवेंद्र निषाद और आलोक प्रसाद को वरिष्ठ उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

lucknow
10:19 PM, October 2, 2026
लखनऊ । उत्तर प्रदेश कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक बदलाव किया गया है। कांग्रेस ने आराधना मिश्रा ‘मोना’ को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। वह अजय राय की जगह प्रदेश संगठन की कमान संभालेंगी।
वहीं, सहारनपुर से सांसद इमरान मसूद को प्रदेश कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। देवेंद्र निषाद और आलोक प्रसाद को वरिष्ठ उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसके अलावा चौधरी वीरेंद्र सिंह को उत्तर प्रदेश कांग्रेस विधायक दल का नया नेता नियुक्त किया गया है। सभी नई नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।
कांग्रेस ने निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के योगदान की सराहना की है। आगामी 2027 विधानसभा चुनाव से पहले हुए इस संगठनात्मक बदलाव के बाद उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की नई टीम और उसकी आगे की रणनीति को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।




