UP News : पूर्वांचल अलग राज्य बनेगा, तो पहला मुख्यमंत्री राजभर समाज का बेटा होगा- ओम प्रकाश राजभर
ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि जब भी उत्तर प्रदेश का बंटवारा होगा और पूर्वांचल अलग राज्य बनेगा, तो वहां का पहला मुख्यमंत्री राजभर समाज का बेटा होगा।


Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)
Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas
Contact Us :+91 9415873885

Janpad Mirror
जौनपुर। प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर जौनपुर पहुंचे। इस दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने उत्तर प्रदेश के संभावित बंटवारे को लेकर बड़ा बयान दिया।
ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि जब भी उत्तर प्रदेश का बंटवारा होगा और पूर्वांचल अलग राज्य बनेगा, तो वहां का पहला मुख्यमंत्री राजभर समाज का बेटा होगा। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी लंबे समय से पूर्वांचल को अलग राज्य बनाने की मांग करती रही है।
मंत्री ने कहा कि सुभासपा ने वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। अब तक करीब 85 विधानसभा क्षेत्रों में संगठन को मजबूत किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि गठबंधन में सीटों को लेकर कोई मतभेद नहीं है और प्रदेश में सरकार भाजपा की ही बनेगी।
ओमप्रकाश राजभर ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश अब उत्तम प्रदेश बन चुका है। उनके मुताबिक प्रदेश में कानून-व्यवस्था बेहतर हुई है और सड़क समेत बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में बड़े स्तर पर काम हुआ है।
उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव के बाद एक बार फिर भाजपा की सरकार बनेगी। जौनपुर को लेकर उन्होंने कहा कि सुभासपा जिले की दो विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है।
राजभर के इस बयान के बाद उत्तर प्रदेश के संभावित विभाजन और पूर्वांचल को अलग राज्य बनाने की मांग को लेकर राजनीतिक चर्चा एक बार फिर तेज होने के संकेत हैं। हालांकि, उत्तर प्रदेश को विभाजित करने को लेकर फिलहाल केंद्र सरकार की ओर से कोई अंतिम निर्णय घोषित नहीं किया गया है।
Disclaimer: यह सर्वे केवल पाठकों की राय जानने के उद्देश्य से है। इसके परिणाम आधिकारिक जनमत या वैज्ञानिक सर्वेक्षण का प्रतिनिधित्व नहीं करते।