UP News : बाराबंकी में भीषण सड़क हादसा, 5 की मौत, गाड़ियां धू-धू कर जलीं
सुबेहा थाना इलाके में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एक भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की जान चली गयी।

barabanki
7:22 PM, December 10, 2025
बाराबंकी । सुबेहा थाना इलाके में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एक भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की जान चली गयी।
बताया जा रहा है कि लखनऊ की ओर जा रही ब्रेज़ा कार अचानक खड़ी वैगनआर से जा टकराई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि वैगनआर में तुरंत आग लग गई और कुछ ही पलों में दोनों गाड़ियां धू-धू कर जलने लगीं। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और यूपीडा के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य में जुट गए।
बताया जा रहा है कि ब्रेज़ा में सवार चार लोगों में तीन महिलाएं और एक लड़की थी। इनमें से तीन सुरक्षित हैं, लेकिन एक लड़की की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं वैगनआर में एक महिला और एक पुरुष व तीन बच्चे सवार थे। जिनमें घटनास्थल पर ही एक महिला और एक लड़की की मौत हो गई। जबकि दो मासूम बच्चियों को सीएचसी हैदरगढ़ भेजा गया था लेकिन उन्हें भी नहीं बचाया जा सका।
जिला अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि हादसे में एक व्यक्ति की हालत काफी गंभीर थी जिसे इलाज के लिए राम मनोहर लोहिया अस्पताल भेजा गया है, बाकी चार घायलों का इलाज यहां किया जा रहा है।



