UP News : बलिया में भीषण सड़क हादसा, कार पेड़ से टकराई, चार युवकों की मौत
हादसे में कार सवार चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय स्तर पर मदद के बाद सभी घायलों को उपचार के लिए मऊ अस्पताल भेजा गया, जहां इलाज के दौरान चारों ने दम तोड़ दिया।

ballia
10:46 AM, November 15, 2026
बलिया। बलिया जिले के नगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत नेछुआडीह के पास देर रात एक भीषण सड़क हादसे में चार युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई वोक्सवैगन वर्टस कार में सवार चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
जानकारी के अनुसार, देर रात कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसे में कार सवार चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय स्तर पर मदद के बाद सभी घायलों को उपचार के लिए मऊ अस्पताल भेजा गया, जहां इलाज के दौरान चारों ने दम तोड़ दिया।
मृतकों की पहचान गोलू ठाकुर (21), कुनाल पासवान (24), धनंजय पटेल (26) और अभिषेक पटेल (27) के रूप में हुई है।
हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके से संबंधित कार्रवाई में जुट गई। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।




