UP News : आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, दो की मौत, 13 घायल
मिनी ट्रैवलर में सवार सभी लोग एक ही परिवार के थे और अयोध्या से सूरत जा रहे थे। इसी दौरान फतेहाबाद क्षेत्र में यमुना पुल के आगे वाहन हादसे का शिकार हो गया।

agra
2:55 PM, November 14, 2026
आगरा। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। थाना फतेहाबाद क्षेत्र में यमुना पुल के आगे एक मिनी ट्रैवलर अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 13 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के मुताबिक, मिनी ट्रैवलर में सवार सभी लोग एक ही परिवार के थे और अयोध्या से सूरत जा रहे थे। इसी दौरान फतेहाबाद क्षेत्र में यमुना पुल के आगे वाहन हादसे का शिकार हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
हादसे में दो लोगों की मौत की खबर से परिवार में चीख-पुकार मच गई। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी हुई है।




