UP News : कानपुर सेंट्रल पर चौरी-चौरा एक्सप्रेस के चार AC कोच पटरी से उतरे, मचा हड़कंप
हादसे के समय ट्रेन में करीब 300 यात्री सवार थे। अचानक डिब्बों के पटरी से उतरने की घटना से स्टेशन पर हड़कंप मच गया।

kanpur
8:53 PM, November 11, 2026
० प्लेटफॉर्म नंबर-7 पर हुआ हादसा, ट्रेन में सवार थे करीब 300 यात्री, सभी सुरक्षित
कानपुर। कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर बुधवार शाम करीब 5 बजे चौरी-चौरा एक्सप्रेस के चार एसी कोच पटरी से उतरने से अफरा-तफरी मच गई। हादसा प्लेटफॉर्म नंबर-7 पर हुआ, जिसके बाद यात्रियों में दहशत फैल गई। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
जानकारी के मुताबिक, कानपुर अनवरगंज से चौरी-चौरा जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन के B4, B5 और B6 समेत कुल चार एसी कोच बेपटरी हो गए। हादसे के समय ट्रेन में करीब 300 यात्री सवार थे। अचानक डिब्बों के पटरी से उतरने की घटना से स्टेशन पर हड़कंप मच गया।
घटना की सूचना मिलते ही आरपीएफ, जीआरपी और सिविल पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। रेलवे के कमर्शियल विभाग की टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालने की कार्रवाई शुरू की।
रेलवे प्रशासन हादसे के कारणों की जांच में जुटा है। अचानक हुई इस घटना से स्टेशन पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया, हालांकि किसी यात्री के घायल या हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है।




