UP News : ट्रक और कार में भीषण टक्कर, हादसे में 4 की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल

रामनगर थाना क्षेत्र के गणेशपुर के गुप्ता ढाबे के पास एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में तीन पुरुष और एक महिला शामिल है । जबकि एक महिला और दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हैं।

news-img

हादसे में क्षतिग्रस्त कार

barabanki

2:49 PM, June 2, 2025

Whatsapp चैनल फॉलो करे !

बाराबंकी ।  सोमवार को रामनगर थाना क्षेत्र के गणेशपुर के गुप्ता ढाबे के पास एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में तीन पुरुष और एक महिला शामिल है । जबकि एक महिला और दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हैं। यह सभी लोग कानपुर सेे गोंडा जा रहे थे।

जानकारी के मुताबिक मृतक सुधीर के भाई की सगाई का कार्यक्रम कानपुर में था। वहीं से यह सभी लोग वापस गोंडा जा रहे थे। तभी रास्ते में यह हादसा हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अर्टिगा कार के परखच्चे उड़ गए । हादसे में सुधीर मौर्य (35 साल) की पत्नी शांति मौर्या (33 साल, जीजा रमाशंकर मौर्या (38 साल) और ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि रमाशंकर के बच्चे अश्क (9 साल), अनवी (5 साल) और उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया और वहां से लखनऊ भेज दिया गया।

हादसे के बाद क्षेत्राधिकारी रामनगर गरिमा पंत और थाना प्रभारी अनिल कुमार पांडे सहित कई पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। चारों मृतकों के शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Sponsored

सम्बंधित खबर

Sponsored
Logo

Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)

Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas

Contact Us :+91 9415873885

Email:info.janpadnewslive@gmail.com

Download App

Google play store

Subscribe Now

Youtube

Janpad Mirror

Follow Us

Developed By  SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Janpad News Live 2024. All rights reserved.