UP News : डंपर और ट्रैक्टर-ट्रॉली की भीषण भिड़ंत, तीन युवकों की मौत, दो घायल
पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त डंपर को कब्जे में ले लिया है। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है। फिलहाल हाईवे पर यातायात सामान्य रूप से संचालित हो रहा है।

sitapur
10:21 AM, November 17, 2026
सीतापुर । लखनऊ-सीतापुर नेशनल हाईवे पर मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अटरिया थाना क्षेत्र के सहजनपुर गांव के पास डंपर और ट्रैक्टर-ट्रॉली के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
मृतकों की पहचान गोविंद (22), नीलू (25) और आकाश (18) के रूप में हुई है। वहीं, हादसे में सुशील कुमार (33) और विकास (20) घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि सभी लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार थे।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए सीएचसी सिधौली भेजा। वहीं, मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त डंपर को कब्जे में ले लिया है। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है। फिलहाल हाईवे पर यातायात सामान्य रूप से संचालित हो रहा है।




