UP News : सीएम सुवेंदु अधिकारी PA मर्डर केस मामले में आरोपी राज सिंह के परिजनों को CBI जांच पर पूरा भरोसा
सीएम सुवेंदु अधिकारी PA मर्डर केस मामले में CBI ने FIR दर्ज कर लिया है। बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के साथ-साथ आरोपी राज सिंह के परिजनों ने भी CBI जांच का स्वागत किया है।

ballia
6:38 PM, May 12, 2026
सीएम सुवेंदु अधिकारी PA मर्डर केस मामले में CBI ने FIR दर्ज कर लिया है। बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के साथ-साथ आरोपी राज सिंह के परिजनों ने भी CBI जांच का स्वागत किया है। उन्होंने सरकार को धन्यवाद दिया है और कहा कि CBI जांच पर उन्हें पूरा भरोसा है ।
आपको बता दें कि सीएम सुवेंदु अधिकारी के PA मर्डर केस में बलिया के राज सिंह की गिरफ्तारी के बाद से ही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। आरोपी राज सिंह की माँ जामवंती ने गिरफ्तारी के बाद से ही सरकार से CBI जांच की मांग की थी । जिसे आज प्रदेश सरकार की सिफारिश पर CBI ने FIR दर्ज कर लिया है । आरोपी की माँ जामवंती ने बताया कि PA के मर्डर वाले दिन उनका बेटा उनके साथ घर पर था, बलिया के एक दुकान से कपड़े का मार्केटिंग कर रहा था। उन्होंने बताया कि सुबह से लेकर रात 8 बजे तक मेरे साथ था। जिसका सीसीटीवी फुटेज CBI को जांच में शामिल करने का अनुरोध किया है।
वहीं राज सिंह के जीजा दुर्गेश प्रताप सिंह ने CBI जांच का स्वागत कर सरकार कों धन्यवाद दिया है और सीबीआई जांच पर पूरा भरोसा जताते हुए कहा जांच में उनका साला बेगुनाह साबित होगा।




