UP News : पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 5 लोगों की मौत, कई घायल
पिपरी थाना क्षेत्र के मनौरी बाजार स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में अचानक जोरदार धमाका हो गया। इस दर्दनाक हादसे में 5 लोगों की मौत हो गयी है, जबकि दर्जन भर लोग झुलस गए ।


Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)
Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas
Contact Us :+91 9415873885

Janpad Mirror
कौशांबी। पिपरी थाना क्षेत्र के मनौरी बाजार स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में अचानक जोरदार धमाका हो गया। इस दर्दनाक हादसे में 5 लोगों की मौत हो गयी है, जबकि दर्जन भर लोग झुलस गए । इसके अलावा मलबे से कई लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया ।
घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक तत्काल भारी पुलिस बल और राहत टीमों के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस, एयरफोर्स, NDRF और SDRF के 200 जवान रेस्क्यू में जुटे हैं। कई बुलडोजर लगाकर मलबा हटाया जा रहा है।
विस्फोट किस वजह से हुआ, इसकी अभी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस और संबंधित टीमें मौके पर पहुंचकर घटना स्थल पर जांच में जुटी हैं। इसके साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि फैक्ट्री में पटाखों के निर्माण व भंडारण के लिए वैध अनुमति और सुरक्षा के जरूरी इंतजाम थे या नहीं।
हादसे के बाद डीएम अमित पाल शर्मा ने पटाखा फैक्ट्री मामले में जांच के आदेश दिए गए हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि दोषियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाएगा। मामले के किसी भी दोषी को नहीं बक्शा जायेगा।
उन्होंने कहा कि जांच के बाद दोषियों की संपत्ति को भी अटैच किया जाएगा। हर किसी की जिम्मेदारी तय कर सख्त कार्यवाही की जाएगी।