UP News : फिरोजाबाद में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो बदमाश ढेर, दो पुलिसकर्मी भी घायल
फिरोजाबाद में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में दो बदमाश ढेर हो गए। इस दौरान गोली लगने से दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। घायल पुलिसकर्मियों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

firozabad
6:45 PM, July 17, 2026
फिरोजाबाद में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में दो बदमाश ढेर हो गए। इस दौरान गोली लगने से दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। घायल पुलिसकर्मियों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
जिले के शिकोहाबाद क्षेत्र के नगला कन्हई में शुक्रवार दोपहर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुआ । पुलिस के मुताबिक 3 जुलाई को इटावा जिले में लूट की घटना हुई थी, जिसमें यह बदमाश शामिल थे । पुलिस को जानकारी मिली कि दो बदमाश गाजियाबाद से झारखंड जा रहे थे। सूचना पर इटावा एसओजी टीम ने शिकोहाबाद रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की घेराबंदी की। पुलिस की घेराबंदी देख बदमाश ट्रेन से उतरकर पास के एक गांव की ओर भाग निकले। एसओजी टीम ने उन्हें पकड़ने का प्रयास किया तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। दोनों ओर से हुई जबरदस्त गोलीबारी के दौरान इटावा SOG के 2 पुलिसकर्मी पुष्पेंद्र और डेविड गोली लगने से घायल हो गए। इसके बाद पुलिस की जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाश मारे गए।
पुलिस के अनुसार, इन बदमाशों के खिलाफ करीब एक दर्जन गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज थे और वे लंबे समय से वांछित चल रहे थे। फिलहाल घायल पुलिसकर्मियों का इलाज जारी है।




