UP News : एक लाख के इनामी बदमाश आसिम अली मुठभेड़ में ढेर
बेवाना थाना क्षेत्र के जगदीशपुर के पास एसटीएफ ने मुठभेड़ में एक लाख के इनामी बदमाश आसिम अली उर्फ विक्की को मुठभेड़ में ढेर कर दिया। इस दौरान एक सिपाही को भी लगी गोली, जिससे वह घायल हो गया।


Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)
Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas
Contact Us :+91 9415873885

Janpad Mirror
अम्बेडकरनगर । बेवाना थाना क्षेत्र के जगदीशपुर के पास एसटीएफ ने मुठभेड़ में एक लाख के इनामी बदमाश आसिम अली उर्फ विक्की को मुठभेड़ में ढेर कर दिया। इस दौरान एक सिपाही को भी लगी गोली, जिससे वह घायल हो गया।
आसिम अली उर्फ विक्की कानपुर नगर का निवासी था और उस पर विभिन्न जनपदों में 2 दर्जन से अधिक गम्भीर आपराधिक मुकदमे दर्ज थे। आसिम अली लंबे समय से एसटीएफ की राडार पर चल रहा था।
नोएडा एसटीएफ यूनिट के अपर पुलिस अधीक्षक राजकुमार मिश्रा ने बताया कि आसिफ अली जौनपुर में हुई डकैती और दो महिलाओं की हत्या के मामले में वांटेड था । इसी मामले में जौनपुर पुलिस ने उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था । पुलिस के अनुसार, आसिफ के खिलाफ उत्तर प्रदेश, राजस्थान और हरियाणा में हत्या, डकैती और लूट समेत करीब 20 आपराधिक मामले दर्ज थे।