UP News : वंदे भारत ट्रेन से टकराई गाय, अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त, आधे घंटे रुकी रही ट्रेन
घटना के दौरान लोको पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रेन के अगले हिस्से को नुकसान पहुंचा।

lucknow
9:15 PM, October 8, 2026
लखनऊ। देहरादून से लखनऊ आ रही वंदे भारत एक्सप्रेस गुरुवार को बीकेटी इलाके में हादसे का शिकार हो गई। नंदना क्रॉसिंग के पास रेलवे ट्रैक पर अचानक एक गाय आ गई और तेज रफ्तार ट्रेन से टकरा गई। हादसे में गाय की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ट्रेन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।
घटना के दौरान लोको पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रेन के अगले हिस्से को नुकसान पहुंचा।
हादसे की सूचना मिलते ही रेलवे की टीम मौके पर पहुंची और ट्रैक से गाय के शव को हटाने का काम शुरू किया। इसके बाद रेलवे कर्मचारियों ने ट्रैक की जांच और सफाई की, ताकि ट्रेन संचालन को जल्द सामान्य किया जा सके।
बताया गया कि घटना करीब दोपहर 2 बजे की है। हादसे के कारण वंदे भारत ट्रेन करीब आधे घंटे तक मौके पर खड़ी रही। ट्रैक की जांच और सफाई पूरी होने के बाद ट्रेन बीकेटी से लखनऊ के लिए रवाना हुई।




