UP News : समय से हो विश्वविद्यालयों का निर्माण, गुणवत्ता का अनिवार्य रूप से हो पालन- मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को मां पाटेश्वरी विवि बलरामपुर, मां विंध्यवासिनी विवि मीरजापुर व गुरु जंभेश्वर विवि मुरादाबाद के भवन निर्माण की प्रगति, कर्मचारियों की व्य

बैठक करते सीएम योगी आदित्यनाथ
lucknow
11:12 PM, December 30, 2024
■ कार्य की गति बढ़ाई जाए, हर 15दिन में कार्यों की समीक्षा करे उच्च शिक्षा विभाग- मुख्यमंत्री
■ निर्माणाधीन विश्वविद्यालयों में जल्द सुनिश्चित कराई जाए नियमित कर्मचारियों की तैनाती- मुख्यमंत्री
■ तैयार कराए जाएं विश्वविद्यालय का लोगो, सूत्रवाक्य व कुलगीत- मुख्यमंत्री
लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को तीन नए विश्वविद्यालयों (मां पाटेश्वरी विवि बलरामपुर, मां विंध्यवासिनी विवि मीरजापुर व गुरु जंभेश्वर विवि मुरादाबाद) के भवन निर्माण की प्रगति, कर्मचारियों की व्यवस्था व संचालन के संबंध में समीक्षा बैठक की। मुख्यमंत्री ने कुलपतियों से वहां कराए जा रहे निर्माण कार्यों की वास्तविक स्थिति की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कुलपतियों से कहा कि निर्माण कार्य समय से हो। इसमें गुणवत्ता का हर हाल में ध्यान रखा जाए।
कमेटी बनाकर निर्माण कार्य की समय-समय पर की जाए समीक्षा
मुख्यमंत्री ने कहा कि निर्माण कार्य चरणबद्ध तरीके से कराए जाएं। पहले चरण में एकेडमिक व प्रशासनिक भवन का निर्माण कराया जाए। द्वितीय चरण में कुलपति, फैकल्टी व गेस्ट हाउस तथा तीसरे चरण में छात्रावास के निर्माण की कार्रवाई की जाए। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन, कार्यदायी संस्था व स्थानीय प्रशासन की कमेटी बनाकर निर्माण कार्य की समय-समय पर समीक्षा की जाए। कुलपति प्रतिदिन या दो दिन में निर्माण कार्यों का अवलोकन करते रहें। यह सुनिश्चित हो कि कार्य गुणवत्ता पूर्ण हो और समय से हो।
उच्च शिक्षा विभाग द्वारा हर 15 दिन में की जाए मॉनीटरिंग
मुख्यमंत्री ने कहा कि हर 15 दिन पर उच्च शिक्षा विभाग से इसकी मॉनीटरिंग की जाए। कार्य में किसी भी बाधा की स्थिति में कुलपति जिलाधिकारी-प्रमुख सचिव से संवाद स्थापित करें। निर्माण कार्य में किसी भी परिवर्तन के लिए शासन से संपर्क करें। शासन स्तर से कार्यदायी संस्थाओं को इसके लिए दिशा-निर्देश दिए जाएं। उच्च शिक्षा विभाग के मंत्रीगण भी समय-समय पर इन विश्वविद्यालयों में हो रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण करें।




