UP News : महाकुंभ की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए दो दिवसीय दौरे पर प्रयागराज पहुंचे सीएम योगी
सीएम योगी ने कहा कि 12 वर्ष के बाद महाकुम्भ का आयोजन और 144 वर्ष के बाद शुभ मुहूर्त इस पीढ़ी के लिए सौभाग्य का विषय है। सनातन गर्व के प्रतीक महाकुंभ के आयोजन का अवसर डबल इंजन की सरकार को मिला है ।

सीएम योगी आदित्यनाथ
prayag raj
8:53 PM, January 9, 2025
प्रयागराज । सीएम योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को महाकुंभ डिजिटल मीडिया सेंटर का उद्घाटन किया । मीडिया सेंटर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने मीडिया को ब्रीफ करते हुए कहा कि महाकुम्भ सनातन गर्व का प्रतीक है।मुझे प्रसन्नता है कि इतनी उत्सुकता और प्रतीक्षा के बाद आपके चेहरे पर खुशी है ।
सीएम योगी ने कहा कि 12 वर्ष के बाद महाकुम्भ का आयोजन और 144 वर्ष के बाद शुभ मुहूर्त इस पीढ़ी के लिए सौभाग्य का विषय है। सनातन गर्व के प्रतीक महाकुंभ के आयोजन का अवसर डबल इंजन की सरकार को मिला है । यजुर्वेद कहता है कि सम्पूर्ण विश्व एक घोंसले के रूप में एकत्रित होते हुए दिखाई दे रहा है । संगम की धरती पर यह दिखाई भी दे रहा है । सीएम योगी ने कहा कि दोपहर 2 बजे से अखाड़ों और अन्य सेक्टरों में व्यवस्था को देखने गया था, सनातन धर्म और भारत और भारतीयता के प्रति आदर भाव रखता है वह इस आयोजन का साक्षी बनने जा रहा है । कुंभ सनातन और भारत की आस्था का प्रतीक है ।
इस आयोजन को मूर्त रूप से आयोजित करने के लिए पीएम मोदी ने 13 दिसंबर को संगम नोज पर पूजा अर्चना की थी । जितने कार्य कुंभ 2019 में हुए उससे ज्यादा कार्य महाकुंभ 2025 में प्रयागराज सिटी और महाकुंभ मेला क्षेत्र के लिए हुआ । उन्होंने कहा कि प्रयागराज भी आस्था और आधुनिकता का नया संगम बनाकर लोगों स्वागत कर रहा है । डिजिटल कुंभ तमाम नई चीजें लोगों को देखने को मिलेंगी । महाकुंभ का क्षेत्र मां गंगा और यमुना के तट पर संपन्न होता है । आयोजन के लिए दिसंबर तक का समय होता है । बाढ़ के चलते हमारे पास तैयारी के लिए कुल ढ़ाई माह का समय मिला था।
सीएम योगी ने बताया कि दस हज़ार एकड़ में महाकुंभ बसाने के लिए प्लान तैयार किया गया । एक-एक कार्य को प्रयागराज मेला प्राधिकरण ने बढ़ाने का काम किया। 30 पांटून ब्रिज और 500 किमी चकर्ड प्लेट बिछायी गई है। डेढ़ लाख टॉयलेट और डेढ़ लाख से ज्यादा टेंट लगाए हैं।
सीएम ने कहा कि 2019 से पहले जिन्हें महाकुंभ से कुछ लेना-देना नहीं था इसको गंदगी का पर्याय बना रखा था।लेकिन 2019 में पीएम मोदी के नेतृत्व में दिव्य और भव्य आयोजन हुआ। महाकुंभ अविरल और निर्मल जल मिल रहा है । 2019 की कुंभ से ज्यादा बेहतर व्यवस्थाएं 2025 के महाकुंभ में देखने को मिल रही हैं । महाकुंभ क्षेत्र में सेक्टर बढ़ाए गए हैं, सेक्टर बढ़ाकर 25 कर दिए गए।550 से ज्यादा शटल बसें श्रद्धालुओं के लिए परिवहन निगम ने लगाई है । नगर विकास विभाग की ओर से 300 से ज्यादा इलेक्ट्रिक बसें लगाई गई है । इसके अलावा ई-रिक्शा से भी श्रद्धालु आवागमन कर सकेंगे । 5000 एकड़ पार्किंग के लिए जगह चिन्हित की गई है। महाकुंभ सुरक्षित रहे इसके लिए 56 अतिरिक्त थाने बनाए गए हैं ।




