UP News : मुख्यमंत्री आवास योजना- ग्रामीण पात्रता सूची में कई जातियाँ सम्मिलित
मुख्यमंत्री आवास योजना- ग्रामीण पात्रता सूची में कई जातियाँ सम्मिलित किया गया है।

lucknow
7:16 PM, April 21, 2026
० प्राथमिकता श्रेणी मे भोंटिया, जौनसारी, राजी, गोंड, खरवार, परहिया,पंख, अगरिया, पटारी, व भुइंया जातियों को भी किया गया सम्मिलित
लखनऊ । उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बताया कि उत्तर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में निवासरत भोंटिया, जौनसारी, राजी, गोंड तथा इसकी पर्याय धुरिया, ओझा, नायक, पठारी, राजगोंड (उ0 प्र0 के जनपद महराजगंज, सिद्धार्थनगर, बस्ती, गोरखपुर, देवरिया, मऊ, आजमगढ़, जौनपुर, बलिया, गाजीपुर, वाराणसी, मिर्जापुर, सोनभद्र, चंदौली, कुशीनगर, भदोही तथा सन्तकबीरनगर), खरवार, खैरवार (देवरिया, बलिया, गाजीपुर, वाराणसी एवं सोनभद्र जिला मे), पराहिया (सोनभद्र जिले मे), पंखा, पनिका ( सोनभद्र एवं मिर्जापुर जिले मे, अगरिया( सोनभद्र जिले मे) पटारी (सोनभद्र जिले मे) तथा भुइंया, भुनिया (सोनभद्र जिले में) जातियों (अनुसूचित जनजातियों) को भी उनकी सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति के दृष्टिगत मुख्यमंत्री आवास योजना -ग्रामीण की पात्रता की प्राथमिकता श्रेणी मे सम्मिलित किया गया है।
श्री मौर्य ने बताया कि उनके विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों के भ्रमण के दौरान यह मामला प्रकाश में आया कि मुख्यमंत्री आवास योजना -ग्रामीण की पात्रता सूची में उपरोक्त जातियां शामिल नहीं है, और इन जातियों के कतिपय पात्र लोगों द्वारा फील्ड भ्रमण के दौरान आवास आवंटन की मांग की गयी । उप मुख्यमंत्री द्वारा इसे संज्ञान में लिया गया और इस सम्बन्ध में गहन विचार विमर्श के बाद इन जातियों को भी सभी औपचारिकताएं पूर्ण कराते हुए मुख्यमंत्री आवास योजना -ग्रामीण की प्राथमिकता श्रेणी में शामिल कराने का निर्णय लिया गया।



