UP News : दुकान हटाने के विवाद में चाट दुकानदार को मारी गोली, मौत
लखनऊ थाना ठाकुरगंज थाना क्षेत्र में बीती रात करीब 09.30 बजे इरम स्कूल के पास राजेश कुमार पुत्र मुन्नी लाल उम्र करीब 51 वर्ष को राकेश कालिया द्वारा दुकान हटाने को लेकर विवाद होने पर पेट में गोली मार दी
प्रतीकात्मक तस्वीर
lucknow
8:35 AM, December 14, 2024
लखनऊ थाना ठाकुरगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार को रात्रि करीब 09.30 बजे इरम स्कूल के पास राजेश कुमार पुत्र मुन्नी लाल उम्र करीब 51 वर्ष को राकेश कालिया द्वारा दुकान हटाने को लेकर विवाद होने पर पेट में गोली मार दी गयी। घटना के बाद पुलिस को सूचना मिलते ही राजेश कुमार को घायल अवस्था में ट्रामा सेन्टर भेजा गया। जहां पर डॉक्टरों ने घायल राजेश कुमार को मृत घोषित कर दिया। घटना स्थल पर थाना प्रभारी व उच्चाधिकारी ने पहुँचकर फील्ड यूनिट को बुलाकर सुक्षमता से साक्ष एकत्र कराये। साथ ही राकेश कलिया जो मृतक राजेश कुमार के पडोस में रहता है।उसकी गिरफ्तारी के लिये टीमें गठित कर दी गई।अन्य विधिक कार्यवाही अभियुक्त की गिरफ्तारी व जाँच रिपोर्ट आने पर की जायेंगी।फिलहाल पुलिस आरोपी को पकड़ने के साथ ही परिजनों और स्थानीय लोगों से घटना की जानकारी ले रही है।




