UP News : उत्तर प्रदेश के इन तीन जिलों में नहीं होंगे उपचुनाव, निर्वाचन आयोग का आदेश
उत्तर प्रदेश में तीन सीटों पर होने वाले उपचुनाव अब नहीं होंगे। चुनाव आयोग ने शुक्रवार को यह साफ कर दिया।

delhi
9:29 PM, July 17, 2026
उत्तर प्रदेश में तीन सीटों पर होने वाले उपचुनाव अब नहीं होंगे। चुनाव आयोग ने शुक्रवार को यह साफ कर दिया।
भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि यहां विधानसभा चुनाव में एक वर्ष से भी कम समय बचा है। ऐसे में अब उपचुनाव नहीं बल्कि आम विधानसभा चुनाव ही होंगे।
आपको बता दें कि प्रदेश की घोसी, दुद्धी और फरीदपुर विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना था।
मऊ की घोसी विधानसभा सीट से सपा विधायक सुधाकर सिंह का 20 नवंबर 2025 को निधन हो गया था। उसके बाद से यह सीट खाली चल रही है। इसी प्रकार दो जनवरी को बरेली की फरीदपुर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक प्रो. डा. श्याम बिहारी लाल का निधन हो गया, जिसके कारण यह सीट भी खाली चल रहा है।
वहीं आठ जनवरी को सोनभद्र की दुद्धी विधानसभा सीट से सपा विधायक विजय सिंह गोंड का निधन हो गया था। जिसके बाद से यह सीट भी खाली है । लेकिन चुनाव आयोग के इस फैसले के बाद उप चुनाव की तैयारी कर रहे प्रत्याशियों को आगामी विधानसभा चुनाव के लिए समय मिल गया है।




