UP News : बरेली के फरीदपुर से भाजपा विधायक का निधन, बैठक में आया था हार्ट अटैक

यूपी के बरेली में शुक्रवार को भाजपा विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल की मौत हो गई। उन्होंने गुरुवार, एक जनवरी को अपना 60वां जन्मदिन मनाया था।

news-img

bareilly

6:35 PM, January 2, 2026

Whatsapp चैनल फॉलो करे !

यूपी के बरेली में शुक्रवार को भाजपा विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल की मौत हो गई। उन्होंने गुरुवार, एक जनवरी को अपना 60वां जन्मदिन मनाया था।

जानकारी के अनुसार, यह हृदयविदारक घटना उस समय हुई जब वे बरेली सर्किट हाउस में पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह की अध्यक्षता में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में हिस्सा ले रहे थे। बैठक के दौरान ही उन्हें अचानक हार्ट अटैक आया, जिससे वहां हड़कंप मच गया।

विधायक को उनके सहयोगियों ने तत्काल मेडिसिटी हॉस्पिटल पहुंचाया। जहां विधायक को वेंटिलेटर पर रखा गया। लेकिन उनकी तबीयत बिगड़ती चली गई और करीब 3 बजे मौत हो गई।

उत्तर प्रदेश के फरीदपुर के विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल जी के निधन पर पीएम मोदी ने दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने X पर लिखा कि अत्यंत दुख हुआ है। वे जनहित में समर्पित भाजपा के एक कर्मठ नेता थे, जिनके जाने से पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है। शोक की इस घड़ी में उनके परिजनों और समर्थकों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। ओम शांति!

वहीँ सीएम योगी ने कहा कि जनपद बरेली के फरीदपुर विधान सभा क्षेत्र से माननीय विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल जी का आकस्मिक निधन अत्यंत दुःखद है। विनम्र श्रद्धांजलि। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं।

प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!

Sponsored

सम्बंधित खबर

Sponsored
Logo

Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)

Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas

Contact Us :+91 9415873885

Email:info.janpadnewslive@gmail.com

Download App

Google play store

Subscribe Now

Youtube

Janpad Mirror

Follow Us

Developed By  SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Janpad News Live 2024. All rights reserved.