UP News : गलफ्रेंड के शौक पूरा करने के लिए लूट लिया ऑटो
बरेली के भोजीपुरा थाना पुलिस ने ऑटो लूट के आरोपियों को पकड़ा तो उनके कारण जानकार हैरान रह गए। लुटेरों ने बताया कि वे अपनी गलफ्रेंड के शौक पूरा करने के लिए लूट की घटना को अंजाम दिये।

bareilly
4:53 PM, August 30, 2026
बरेली के भोजीपुरा थाना पुलिस ने ऑटो लूट के आरोपियों को पकड़ा तो उनके कारण जानकार हैरान रह गए। लुटेरों ने बताया कि वे अपनी गलफ्रेंड के शौक पूरा करने के लिए लूट की घटना को अंजाम दिये।
दरअसल 27 अगस्त को सुभाष नगर निवासी सग्गन ने शिकायत दर्ज कराई थी कि तीन युवकों ने उसके साथ मारपीट कर ऑटो लूट लिया। इस मामले में भोजीपुरा थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।
पुलिस टीम ने शनिवार तड़के सेमीखेड़ा-बरौर मार्ग स्थित पेट्रोल पंप के पास से विशाल उर्फ छोटू और भारत रत्न को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे बेरोजगार हैं और नशे व मौज-मस्ती और गर्लफ्रेंड के लिए पैसों की जरूरत थी। इसी वजह से उन्होंने साथी शिवम के साथ मिलकर ऑटो लूटने की योजना बनाई। तीनों ने सिटी स्टेशन से जादौपुर जाने के लिए ऑटो बुक किया और सुनसान स्थान पर चालक पर लोहे के बाट से हमला कर गमछे से गला दबाया। चालक को सड़क पर गिराकर आरोपी ऑटो लेकर फरार हो गए और उसे अपनी दुकानों में छिपा दिया।
शनिवार को आरोपी ऑटो को ठिकाने लगाने पहुंचे थे कि पुलिस ने उन्हें दबोच लिया।जबकि फरार शिवम की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से लूटा गया ऑटो रिक्शा, एक तमंचा 315 बोर, तीन जिंदा कारतूस और आधार कार्ड की रंगीन प्रति बरामद की है।




