UP News : कलाकार अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या, दिनदहाड़े हत्या से सनसनी
शामली में एक सनसनी खेज वारदात ने जनपद सहित पूरे प्रदेश में हड़कम्प मचा दिया। शूटरों ने दिनदाहाड़े हरियाणवी कलाकार अंकित बालियान की गोली मार कर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए।

shamili
10:55 PM, August 26, 2026
शामली में एक सनसनी खेज वारदात ने जनपद सहित पूरे प्रदेश में हड़कम्प मचा दिया। शूटरों ने दिनदाहाड़े हरियाणवी कलाकार अंकित बालियान की गोली मार कर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए। घटना उस वक्त हुयी जब अंकित बालियान जिम से वर्कआउट कर वापस अपने घर जा रहे थे।
जानकारी के मुताबिक अंकित बालियान 'भरी कोर्ट में गोली मारेंगे मेरी जान' हरियाणवी गाने से सुर्खियों में आए थे। अंकित बालियान रोज की तरह आर्य पुरी नालापाठी स्थित एक जिम से वर्कआउट कर वापस घर लौट रहे थे, तभी पहले से घात लगाए बैठे अज्ञात हमलावरों ने उनकी स्कॉर्पियो गाड़ी के बोनट पर चढ़कर एक के बाद एक ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। जिसमें उनकी मौके पर ही मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस आनन-फानन में मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी।
नाराज परिजनों ने अंकित बालियान के शव को बीच बाजार में रखकर जाम लगा दिया । परिजनों का कहना है कि जब तक अज्ञात हमलावर गिरफ्तार नहीं होते तब तक वे अंकित बालियान के शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।




