UP News : राम गोविंद चौधरी के निधन पर अखिलेश यादव ने जताया दुख, बोले- समाजवादी आंदोलन को बड़ी क्षति
राम गोविंद चौधरी समाजवादी आंदोलन के ऐसे नेता थे, जिन्होंने अपना पूरा जीवन संघर्ष और समाजवाद के लिए समर्पित कर दिया।


Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)
Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas
Contact Us :+91 9415873885

Janpad Mirror
राम गोविंद चौधरी समाजवादी आंदोलन के ऐसे नेता थे, जिन्होंने अपना पूरा जीवन संघर्ष और समाजवाद के लिए समर्पित कर दिया।

लखनऊ । समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता राम गोविंद चौधरी के निधन पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि राम गोविंद चौधरी समाजवादी आंदोलन के ऐसे नेता थे, जिन्होंने अपना पूरा जीवन संघर्ष और समाजवाद के लिए समर्पित कर दिया।
अखिलेश यादव ने कहा कि राम गोविंद चौधरी समाजवाद की पहचान बनाने वाली पीढ़ी के नेताओं में शामिल थे। उन्होंने समाजवादी आंदोलन को मजबूत करने के लिए जीवनभर संघर्ष किया और प्रभावी ढंग से अपनी बात रखने के लिए जाने जाते थे।
सपा अध्यक्ष ने कहा कि राम गोविंद चौधरी के निधन से समाजवादी आंदोलन को बड़ी क्षति हुई है। उनके जाने से समाजवादी पार्टी और पूरे समाजवादी परिवार में शोक की लहर है।
अखिलेश यादव ने कहा कि दुख की इस घड़ी में समाजवादी पार्टी के सभी कार्यकर्ता और नेता शोकाकुल परिवार के साथ खड़े हैं। उन्होंने दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।
सम्बंधित खबर