UP News : आजम खान से मुलाकात के बाद बोले अखिलेश यादव, ‘यह राजनीतिक नहीं, भावनात्मक रिश्ता है’
उन्होंने आरोप लगाया कि आजम खान के खिलाफ फर्जी मुकदमों में कुछ अधिकारियों ने हथियार की तरह काम किया। उन्होंने यह भी कहा कि अब धीरे-धीरे अधिकारी उनका साथ छोड़ रहे हैं।

rampur
7:43 PM, October 22, 2026
रामपुर । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आजम खान से मुलाकात के बाद कहा कि उनका रिश्ता राजनीतिक नहीं, बल्कि भावनात्मक है। आजम खान उनके दिल से जुड़े हैं और उनके साथ उनका संबंध काफी पुराना है।
अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी सामाजिक न्याय की स्थापना के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि आजम खान के खिलाफ फर्जी मुकदमों में कुछ अधिकारियों ने हथियार की तरह काम किया। उन्होंने यह भी कहा कि अब धीरे-धीरे अधिकारी उनका साथ छोड़ रहे हैं।
एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी से जुड़े सवाल पर अखिलेश यादव ने तंज कसते हुए कहा कि वेशभूषा बदलने वालों को समझने की जरूरत है। उन्होंने जौहर यूनिवर्सिटी का जिक्र करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी इस सपने को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। उनके मुताबिक, भाजपा का पढ़ाई-लिखाई से छत्तीस का आंकड़ा है।




