UP News : Gen-Z के बाद अब Gen-Alfa ने प्रशासन के नाक में किया दम, यहाँ कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठे
इन दिनों पूरे देश में Gen-Z और Gen-Alfa अपनी अलग-अलग मांगों को लेकर प्रशासन के नाक में दम कर रखा है । यूपी के हमीरपुर में बुधवार को एक बार फिर जमरेहीतीर गांव के बच्चे DM आफिस में धरने पर बैठ गए।

hamirpur
8:11 PM, August 19, 2026
इन दिनों पूरे देश में Gen-Z और Gen-Alfa अपनी अलग-अलग मांगों को लेकर प्रशासन के नाक में दम कर रखा है । यूपी के हमीरपुर में बुधवार को एक बार फिर जमरेहीतीर गांव के बच्चे अपने अभिभावकों के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच कर धरने पर बैठ गए। Gen-Alfa के धरने पर बैठते ही प्रशासनिक अमले में हड़कम्प मच गया।
हाथों में बैनर लिए Gen-Alfa जर्जर सड़क और बदहाल रास्तों के निर्माण की मांग कर रहे थे। प्रदर्शन की जानकारी मिलते ही भारी पुलिस बल और अधिकारी मौके पर पहुंचे और बच्चों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन Gen-Alfa डीएम से मुलाकात की जिद पर अड़े रहे । काफी समझाने के बाद Gen-Alfa शांत हुए। जिसके बाद अधिकारी ग्रामीणों और बच्चों के साथ गांव पहुंचे और मौके पर सड़क व जलभराव की स्थिति का जायजा लिया। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने ग्रामीणों से जल्द समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया ।
आपको बता दें कि पिछले 11 अगस्त को चंदुपुर गांव के GEN-Z सड़क निर्माण की मांग को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय में जोरदार प्रदर्शन किया था। Gen-Z का प्रदर्शन शांत हुए अभी कुछ ही दिन बीते थे कि बुधवार को जमरेहीतीर गांव के Gen-Alfa ने भी सड़क निर्माण की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट में मोर्चा खोल दिया।
ग्रामीणों के मुताबिक गांव की मुख्य सड़क करीब 4 किलोमीटर लंबी है और लगभग 25 वर्षों से जर्जर हालत में है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे होने से बारिश के मौसम में स्थिति और भी खराब हो जाती है।
कुल मिलाकर जंतर-मंतर पर Gen-Z के आंदोलन की जीत से पूरे देश में यह संदेश गया कि अपने हक और मांगों के लिए संघर्ष करना पड़ेगा।




