UP News : उन्नाव में भारी बारिश के बीच कच्चा मकान भरभराकर गिरा, मलबे में दबकर 6 गौवंशों की मौत
बारिश के बीच अचानक कच्चा मकान ढह गया। मकान गिरते ही उसके मलबे में छह गौवंश दब गए। ग्रामीणों ने आनन-फानन में मलबा हटाने का प्रयास किया, लेकिन सभी गौवंशों की मौत हो चुकी थी।





