UP : बंद कमरे में मिला एक ही परिवार के पांच लोगों का शव, सभी को लगी है गोली, पुलिस जांच में जुटी
सरसावा थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गयी जब एक घर के अंदर से एक ही परिवार के पांच लोगों के शव मिले। सभी मृतकों को गोली लगी हुई है। शवों के पास तीन देशी तमंचे भी पड़े मिले।





