UP Crime News : नाबालिक बच्चों से सेक्स करते हुए वीडियो बनाकर बेचने वाले पति-पत्नी को कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा
नाबालिक बच्चों को फंसाकर उनके साथ सेक्स करने और वीडियो बनाकर बेंचने वाले आरोपी व उसकी पत्नी को पास्को कोर्ट ने फांसी की सज़ा सुनाई है।


Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)
Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas
Contact Us :+91 9415873885

Janpad Mirror
बाँदा। नाबालिक बच्चों को फंसाकर उनके साथ सेक्स करने और वीडियो बनाकर बेंचने वाले आरोपी व उसकी पत्नी को पास्को कोर्ट ने फांसी की सज़ा सुनाई है।
अक्टूबर 2020 में एक व्यक्ति द्वारा इंटरपोल के जरिये आरोपी के खिलाफ पोर्न वीडियो और फोटोज के साथ सीबीआई में शिकायत दर्ज कराई थी । आरोपी रामभवन जलकल विभाग बाँदा में जेई के पद पर तैनात था।
पीड़ित और आरोपी जनपद में रहने के चलते मामला दिल्ली कोर्ट से बाँदा कोर्ट को ट्रांसफर हुआ था । मामले में सीबीआई के द्वारा कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की गई थी ।
शिकायतकर्ता ने एक पेनड्राइव के जरिये 34 बच्चों के वीडियो सहित 679फोटोज़ सीबीआई को सुपुर्द किया था। सीबीआई ने पति रामभवन के साथ उसकी पत्नी दुर्गावती को भी आरोपी बनाया था
पास्को कोर्ट के न्यायाधीश प्रदीप मिश्रा ने मामले संगीन अपराध करार देते हुए दोनो पति-पत्नी को फांसी की सज़ा सुनाई।
कोर्ट ने जिलाधिकारी को पत्र जारी कर केंद्र व राज्य सरकारें दोनो मिलकर पीड़ितों को 10-10 लाख की धनराशि भी देने का आदेश दिया।