केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा, जंतर-मंतर पर चल रहा धरना खत्म
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद कॉकरोच जनता पार्टी ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहा अपना आंदोलन वापस लेने का ऐलान कर दिया है ।


Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)
Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas
Contact Us :+91 9415873885

Janpad Mirror
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद कॉकरोच जनता पार्टी ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहा अपना आंदोलन वापस लेने का ऐलान कर दिया है ।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज एफआईआर वापस लेने समेत सरकार के साथ सभी प्रमुख मांगों पर सहमति बनने के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहा अपना आंदोलन वापस लेने का ऐलान कर दिया है ।
इस्तीफे में धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि युवाशक्ति ही देश की असली ताकत है और पिछले 10 दिनों के घटनाक्रम को देखकर मन दुखी हो गया।
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा के बाद कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने कहा कि सोनम वांगचुक के गांधीवादी सत्याग्रह ने पूरे देश को जगा दिया। देश के युवाओं के लिए 26 दिनों तक उपवास रखना एक पवित्र और महान त्याग था। इसे इतिहास में उस नैतिक शक्ति के रूप में याद किया जाएगा जिसने हमें मुश्किल हालात में भी एकजुट किया।
केंद्र सरकार का प्रतिनिधित्व केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह और सीजेपी प्रतिनिधिमंडल में संगठन के प्रवक्ता सौरव दास और आशुतोष रांका प्रेस के सामने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन वापस लेने की घोषणा की। सौरव दास ने कहा कि कॉकरोच जनता पार्टी यह ऐलान करती है कि हम अच्छी नीयत से आंदोलन वापस ले रहे हैं, इस समझ के साथ कि तय शर्तों को तय टाइमलाइन के अंदर पूरा किया जाएगा । उनकी बातों से साफ लगा कि किसी भी पक्ष के पास अब अड़ने का कोई कारण नहीं था। सरकार ने किसी भी शर्त पर प्रदर्शन समाप्त करने का मन बना लिया था।
आपको बता दें कि नीट पेपर लीक विवाद के बाद केंद्रीय कैबिनेट ने पेपर लीक करने वालों के खिलाफ सख्त कानून वाले एक नए ड्राफ्ट बिल को भी मंजूरी दे दी है, जिसमें फास्ट ट्रैक कोर्ट और कड़ी सजा का प्रावधान रखा गया है।
सम्बंधित खबर