रमेश (संवाददाता )
• समाज कल्याण विभाग की लगातार खुल रही पोल • सोमवार को छात्रों ने जुलूस निकालकर किया था प्रदर्शन • आनन-फानन में राजकीय आश्रम पद्धति लिखा ट्रैक सूट ही किया जा रहा वितरित दुद्धी, सोनभद्र। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित जय प्रकाश नारायण सर्वोदय आवासीय विद्यालय में छात्रों के विरोध और स्थानीय प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद आखिरकार मंगलवार को ट्रैक सूट वितरण का कार्य शुरू हो गया। मंगलवार को अधीक्षक डॉ अवधेश कुमार सोनकर ने छात्रों को प्रार्थना उपरांत छात्रों को ट्रैक सूट,लोवर और टी शर्ट वितरित करने का कार्य प्रारम्भ कर दिया।किया।अधीक्षक सोनकर ने बताया कि समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित विद्यालय में जो सामन समय-समय पर प्राप्त होती है उसे छात्रों में वितरित किया जा रहा हैं।उन्होंने बताया निदेशालय द्वारा वर्तमान सत्र के लिए सम्पूर्ण सामग्री प्राप्त नहीं हुई है आते ही शेष समानों का वितरण किया जाएगा।उन्होंने बताया कि 21 नवंबर 2024 को समाज कल्याण विभाग लखनऊ को पत्राचार कर , गद्दा,कंबल,चादर,तकिया,स्वेटर फूल,स्वेटर हॉफ,ट्रैक सूट,ब्लेजर, ऊनी मोजा आदि का डिमांड किया गया है जो अभी तक प्राप्त नहीं हुआ है।बताया कि विद्यालय में कुल 370 छात्रों का पंजीयन है जिसमें करीब 350 छात्र हमेशा उपस्थित रहते है।छात्रों के विरोध प्रदर्शन को लेकर बताया कि छात्रों को मिलने वाली हर सुविधाएं मुहैया करायी जाती हैं। विभाग द्वारा समाग्री जैसे -जैसे उपलब्ध करायी जाती हैं वैसे -वैसे वितरण की जाती हैं।उन्होंने कहा कि छात्रों की कुछ शिकायतें थी जिसे दूर किया जा रहा हैं।बता दें कि सोमवार को एटीएस स्कूल के सैकड़ों छात्र असुविधाओं को लेकर सड़क पर उतर कर प्रदर्शन किया था और अधीक्षक सहित विभाग पर समय पर सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराने का आरोप लगाया था जिसे गंभीरता से लेते हुए दुद्धी एसडीएम ने तत्काल मूल -भूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे जिस क्रम में आज मंगलवार को ट्रैक सूट अन्य सामग्री वितरित की गई।