ब्रेकिंग न्यूज़

कल होगा पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार 28 दिसंबर को सुबह करीब 11.45 बजे दिल्ली के निगम बोध घाट में पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।

news-img

डॉ मनमोहन सिंह

delhi

11:33 PM, December 27, 2024

Whatsapp चैनल फॉलो करे !

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार 28 दिसंबर को सुबह करीब 11.45 बजे दिल्ली के निगम बोध घाट में पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।

कांग्रेस कार्य समिति द्वारा डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर शोक प्रस्ताव पास किया गया है। समिति ने पूर्व पीएम के निधन पर गहरा शोक जताते हुए कहा कि वह देश के एक सच्चे राजनेता थे। उनके जीवन और कार्यों ने भारत के भविष्य को दिशा दिखाई है। 1990 के दशक में वह आर्थिक उदारीकरण के शिल्पकार थे। बता दें समिति ने AICC मुख्यालय में मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि देने के लिए बैठक बुलाई थी।

ब्यूरोक्रेसी से लेकर राजनीति तक डॉ. मनमोहन सिंह ने 53 साल तक काम किया। वे 1971 में पहली बार केंद्र सरकार के सलाहकार बने और 2004 में PM बनकर देश का नेतृत्व किया। वे 2024 तक राज्यसभा सांसद रहे।

देश के 14वें प्रधानमंत्री रहे मनमोहन बेहद कम बोलते थे। हालांकि, आधार, मनरेगा, RTI, राइट टु एजुकेशन जैसी स्कीम्स उनके कार्यकाल में ही लॉन्च हुईं, जो आज बेहद कारगर साबित हो रही हैं।

मनमोहन सिंह की पहचान राजनेता से ज्यादा अर्थशास्त्री के तौर पर रही। देश की इकोनॉमी को नाजुक दौर से निकालने का क्रेडिट भी उन्हें दिया जाता है। कम ही लोगों को पता है कि डॉ. मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री आवास में रहने के बावजूद खुद को आम आदमी कहते थे। उन्हें सरकारी BMW से ज्यादा अपनी मारुति 800 पसंद थी। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अपनी किताब में लिखा था- जब मनमोहन बोलते हैं तो पूरी दुनिया सुनती है।

Sponsored

सम्बंधित खबर

Sponsored
Logo

Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)

Contact Us :+91 9415873885

Email:info.janpadnewslive@gmail.com

Download App

Google play store

Subscribe Now

Youtube

Janpad Mirror

Follow Us

Developed By  SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Janpad News Live 2024. All rights reserved.