ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार तीन घायल, रेफर
थाना क्षेत्र से होकर गुजरने वाली रांची रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग पर हरनाकछार पेट्रोल पंप के पास एक ट्रक व मोटरसाइकिल के भिड़ंत में मोटरसाइकिल सवार तीनों लोग बुरी तरह घायल हो गए।

sonbhadra
4:28 PM, May 14, 2026
धर्मेन्द्र गुप्ता (संवाददाता)
विंढमगंज (सोनभद्र) । थाना क्षेत्र से होकर गुजरने वाली रांची रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग पर हरनाकछार पेट्रोल पंप के पास एक ट्रक व मोटरसाइकिल के भिड़ंत में मोटरसाइकिल सवार तीनों लोग बुरी तरह घायल हो गए। हरनाकछार ग्राम पंचायत निवासी मोटरसाइकिल चालक अशोक विश्वकर्मा उम्र लगभग 45 वर्ष ने बताया कि घर से टेंट का सामान मालवाहक गाड़ी पर लोड करा कर स्वयं मोटरसाइकिल से अपने पुत्र सूर्यकांत विश्वकर्मा उम्र लगभग 25 वर्ष व सहयोगी पिंटू उम्र लगभग 20 वर्ष को लेकर पड़ोसी गांव सलैयाडिह ग्राम पंचायत में वैवाहिक कार्यक्रम में लगवाने के लिए जा रहा था इसी बीच विंढमगंज से दुद्धी की ओर जा रही ट्रक के द्वारा हमारी मोटरसाइकिल में जोरदार धक्का मार दिया जिसके कारण मेरा दाहिना पैर तथा मेरे पुत्र का दाहिना हाथ व सहयोगी पिंटू का दाहिना पैर टूट गया है।
स्थानीय ग्रामीणों की मदद से तत्काल इस मार्ग पर चलने वाली सवारी गाड़ी टेंपो से विंढमगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया जहां मौके पर मौजूद डॉक्टर सत्येंद्र प्रसाद व फार्मासिस्ट रंजीत ने प्राथमिक उपचार करने के पश्चात हालत गंभीर देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।सूचना पर पहुंचे घायल के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
वही प्रधान प्रतिनिधि निरंजन सोनी ने स्थानीय थाने को घटना के सूचना देने के पश्चात मौके पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटना की ट्रक को अपने कब्जे में कर थाने पर ले गई।




