उन्नाव के चर्चित रेप केस में इलाहाबाद हाईकोर्ट का आया यह बड़ा फैसला
उन्नाव के चर्चित रेप केस में इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला आया है । जमानत मंजूर होने के बावजूद हाईकोर्ट ने रेप के आरोपी के जेल से रिहा होने पर रोक लगा दी ।

prayag raj
7:12 PM, August 5, 2024
प्रयागराज ।
■ उन्नाव के चर्चित रेप केस में इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
■ जमानत मंजूर होने के बावजूद हाईकोर्ट ने रेप के आरोपी के जेल से रिहा होने पर लगाई रोक
■ यूपी के डीजीपी के हलफनामे के आधार पर लगाई रोक
■ उन्नाव के सीजेएम और एसएसपी को दिया फैसले का अनुपालन करने का आदेश
■ रेप के आरोपी रामचंद्र यादव को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 20 जून को जमानत पर जेल से रिहा किए जाने का आदेश दिया था
■ औपचारिकताएं पूरी नहीं हो पाने की वजह से आरोपी रामचंद्र को जेल से रिहा नहीं किया जा सका था
■ इस बीच हाईकोर्ट के निर्देश पर डीजीपी प्रशांत कुमार ने रेप केस की प्रोग्रेस रिपोर्ट कोर्ट में दाखिल की
■ रिपोर्ट में कहा गया कि इस मामले में एफएसएल रिपोर्ट आ चुकी है
■ रिपोर्ट में यह साफ हो चुका है कि रेप पीड़िता के गर्भ में पल रहे भ्रूण का जैविक पिता आरोपी ही है
■ कोर्ट ने इसी आधार पर आरोपी की जमानत मंजूर होने के बावजूद उसे जेल से रिहा किए जाने पर रोक लगा दी है




