कोन बस्ती का सडक पानी मे डुबा,राहगीर परेशान, पानी निकास की नहीं है व्यवस्था
कोन बस्ती का सडक पानी मे डुबा,राहगीर परेशान, पानी निकास की नहीं है व्यवस्था

sonbhadra
7:07 PM, August 1, 2024
* कोन पंचमुहान का है मामला
कोन सोनभद्र-वर्षों से गढ्ढायुक्त सडक की मार झेल रहे कोन वासियों के लिए इनदिनों बरसात होते ही बस्ती की पूरी सडक पानी से लबालब भर गया है जिससे होकर राहगीर जाने को मजबूर है। मामला कोन बस्ती जाने के लिए पंचमुहान व थाना रोड ही एक विकल्प है जो इनदिनों नाली ध्वस्त व अभी वर्तमान मे बना नाली सडक से उपर होने के कारण पानी का जलजमाव हो गया है। ग्रामीण महगुंराम,नेहालचंद,शम्भु साह जमुना ,समेत दर्जनों ग्रामीणों बताया कि वर्षों से कोन बस्ती की सडक जर्जर है व नाली पूरी तरह से ध्वस्त हो गया है वर्तमान मे निर्मित नाली मुख्य सडक से उपर बनने से जल का निकास बंद होने से समस्या उत्पन्न हो गयी है घरों मे पानी घूसने लगा है।लगातार तीन दिनों से गंदे पानी मे चलकर राहगीर समेत स्कूल छात्र जाने को मजबूर है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन का ध्यान इस ओर आकर्षित कराते तत्काल जल निकासी कर सडक मरम्मत कराने की गुहार लगाई है।




