बजट सत्र के दूसरे दिन भी हंगामा भरा रहा सदन, विपक्ष के 8 सांसद पूरे सत्र के लिए निलंबित
स्पीकर आम बिरला ने सांसदों के इस व्यवहार व कृत्य के लिए के लिए विपक्ष के 8 सांसदों को पूरे सत्र के लिए निलंबित कर दिया है।

delhi
5:31 PM, February 3, 2026
लोकसभा में दूसरे दिन भी सदन हंगामा भरा रहा। कुछ सांसद स्पीकर की कुर्सी के पास पहुंच गए और आसन की ओर कागज के टुकड़े उछालने लगे। हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से नहीं चल सकी और आखिरकार कार्यवाही को अगले दिन सुबह 11 बजे तक स्थगित करना पड़ा। लेकिन स्पीकर आम बिरला ने सांसदों के इस व्यवहार व कृत्य के लिए के लिए विपक्ष के 8 सांसदों को पूरे सत्र के लिए निलंबित कर दिया है।
आज हंगामा बढ़ने पर स्पीकर कृष्णा प्रसाद तेन्नेटी ने राहुल को रोका और दूसरी पार्टियों के सांसदों को बोलने को कहा, लेकिन राहुल के समर्थन में सपा सांसद नरेश उत्तम पटेल, TMC सांसद शताब्दी रॉय और DMK सांसद डी एम कातिर आनंद ने बोलने से इनकार कर दिया।
विपक्षी सांसद नारेबाजी करते वेल में पहुंच गए। स्पीकर पीठासीन कृष्णा प्रसाद तेन्नेटी की चेयर की तरफ विपक्षी सांसदों ने पेपर उछाले। इसके बाद कार्यवाही स्थगित कर दी गई। इसके बाद पीठासीन दिलीप सैकिया ने 8 सांसदों को पूरे सत्र के लिए निलंबित कर दिया।
गौरतलब है कि राहुल गांधी ने सोमवार को सदन में चीन का मुद्दा उठाया था, जिसके बाद लोकसभा में जमकर हंगामा हुआ था और राहुल गांधी की स्पीच के दौरान ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने तीखी प्रतिक्रिया दी थी। इसके बाद हंगामे को बढ़ता देख सदन की कार्यवाही को स्थगित कर दिया गया था।



