तमिलनाडु में थलापति विजय ने पास की अग्नि परीक्षा,
तमिलनाडु में थलापति विजय सरकार ने विश्वासमत जीत लिया है। विजय के पक्ष में 144 वोट पड़े वहीं, विरोध में सिर्फ 22 वोट मिले हैं। यह विजय की पहली बड़ी जीत है।

tamil nadu
3:17 PM, May 13, 2026
तमिलनाडु में थलापति विजय सरकार ने विश्वासमत जीत लिया है। विजय के पक्ष में 144 वोट पड़े वहीं, विरोध में सिर्फ 22 वोट मिले हैं। यह विजय की पहली बड़ी जीत है।
बता दें कि तमिलनाडु की 234 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 118 का है । टीवीके ने 108 सीटों पर जीत हासिल की थी । कांग्रेस सहित अन्य दलों के समर्थन से विजय ने 10 मई को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली लेकिन सीएम विजय को विधानसभा में 13 मई फ्लोर टेस्ट देने को कहा गया था। अब जब विजय ने l ‘अग्निपरीक्षा’ पास कर ली है तो उन्होंने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि यह अल्पसंख्यकों की सरकार है।