Sultanpur News : मंगेश यादव एनकाउंटर मामले की होगी मजिस्ट्रियल जांच
सुल्तानपुर में हुए मंगेश यादव एनकाउंटर मामले की मजिस्ट्रेट जांच होगी । जिलाधिकारी ने आदेश जारी कर दिये हैं । जिलाधिकारी के मुताबिक मामले की जांच लभुआ एसडीएम विदुषी सिंह करेगी ।

sultanpur
4:10 PM, September 7, 2024
सुल्तानपुर में हुए मंगेश यादव एनकाउंटर मामले की मजिस्ट्रेट जांच होगी । जिलाधिकारी ने आदेश जारी कर दिये हैं । जिलाधिकारी के मुताबिक मामले की जांच लभुआ एसडीएम विदुषी सिंह करेगी और 15 दिनों में जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगी । इससे पहले इलाहाबाद हाईकोर्ट के वकील डॉक्टर गजेंद्र सिंह यादव ने इस पुलिस एनकाउंटर को फर्जी बताते हुए राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग में केस दर्ज कराया है ।
दरअसल, सुल्तानपुर में डेढ़ करोड़ की डकैती मामले में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व विपक्षी दलों के पोस्ट वार के बाद डीएम ने मजिस्ट्रेटिव जांच के आदेश दिए हैं।आपको बतादें कि सपा अध्यक्ष ने लूट के आरोपी मंगेश यादव के एनकाउंटर को नकली बताया और कहा कि मंगेश की जाति देखकर उसकी जान ले ली गई। उन्होंने कहा कि दो दिन पहले जिसको उठाने के बाद एनकाउंटर के नाम पर हत्या की गई है, अब उसकी मेडिकल रिपोर्ट बदलवाने का दबाव बनाया जा रहा है। इसका सर्वोच्च न्यायालय तुरंत संज्ञान ले, इससे पहले कि सुबूत मिटा दिए जाएं।
गौरतलब है कि सुल्तानपुर में गत 28 अगस्त को दिनदहाड़े दुकान में घुसकर पांच बदमाशों ने असलहे के बल पर करोड़ों के जेवरात और नगदी लूट ली थी।जिसके बाद गत 5 सितंबर को सुबह एसटीएफ की टीम ने हनुमानगंज में हाइवे के किनारे आरोपी मंगेश को एनकाउंटर में ढेर कर दिया था ।




