Sports news : प्रदेश स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की तैयारियों की समीक्षा
70वीं प्रदेश स्तरीय विद्यालयी तीरंदाजी प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर संयुक्त शिक्षा निदेशक, विंध्याचल मंडल उदयभान ने समीक्षा बैठक की।

sonbhadra
3:13 PM, August 8, 2026
विनोद धर (संवाददाता)
सोनभद्र। नगर स्थित संत जेवियर्स उच्च माध्यमिक विद्यालय में होने वाली 70वीं प्रदेश स्तरीय विद्यालयी तीरंदाजी प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर संयुक्त शिक्षा निदेशक, विंध्याचल मंडल उदयभान ने समीक्षा बैठक की। उन्होंने प्रतियोगिता को सकुशल संपन्न कराने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिला विद्यालय निरीक्षक जयराम सिंह ने बताया कि प्रतिभागियों के आवास की मंडलवार व्यवस्था कर दी गई है। इसके लिए पीएम श्री राजकीय बालिका विद्यालय, राजा शारदा महेश इंटर कॉलेज, आदर्श इंटर कॉलेज और विमला इंटर कॉलेज को आवंटित किया गया है, जबकि दो विद्यालयों को रिजर्व रखा गया है।
संयुक्त शिक्षा निदेशक ने प्रतियोगिता स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इससे पहले उन्होंने विशिष्ट स्टेडियम तियरा में चल रही मंडलीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन भी किया। बैठक में खेल विभाग एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी और शिक्षक मौजूद रहे।




