Sonebhadra News : जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ समापन, करमा अव्वल
स्थित डायट परिसर में चल रहे 29वें जनपद स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक समारोह का मंगलवार को समापन हो गया। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद राम सकल मौजूद रहे। इस दौरान...

sonbhadra
12:15 AM, November 14, 2024
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
• खेलकूद प्रतियोगिता में घोरावल को दूसरा स्थान
सोनभद्र । उरमौरा स्थित डायट परिसर में चल रहे 29वें जनपद स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक समारोह का मंगलवार को समापन हो गया। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद राम सकल मौजूद रहे। इस दौरान मुख्य अतिथि ने मां सरस्वती को माल्यार्पण कर व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। दो दिनों तक चले इस खेलकूद प्रतियोगिता में जनपद के सभी ब्लॉकों के बच्चों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि ने ध्वजारोहण किया साथ ही बच्चों द्वारा बनाए गए रंगोली का भी निरीक्षण किया। वहीं विजयी प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि ने पुरस्कृत किया।
उरमौरा स्थित डायट परिसर में चल रही परिषदीय विद्यालयों की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में करमा ब्लॉक ओवरआल चैंपियन रहा। उसे कुल 187 अंक प्राप्त हुए। वहीं घोरावल ब्लॉक 137 अंकों के साथ दूसरे और चोपन ब्लॉक 124 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा। जिला स्तर पर विजेता खिलाड़ी अब मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।
प्रतियोगिता के प्राथमिक बालक वर्ग की 50 मीटर दौड़ में चतरा के आदर्श प्रथम, घोरावल के कौशर द्वितीय और करमा के शिवम तीसरे स्थान पर रहे। 100 मीटर दौड़ में रॉबर्ट्सगंज के शुभम प्रथम, करमा के शुभम राजवाड़ा दूसरे घोरावल के अविनाश तीसरे स्थान पर रहे। 200 मीटर दौड़ में चोपन के सरोज प्रथम, 400 मीटर में चोपन के ही उमेश प्रथम, लंबी कूद में चोपन के उमेश प्रथम और खो-खो में चोपन बाजी मारी।
प्राथमिक बालिका वर्ग में 50 व 100 मीटर दौड़ में बभनी की ममता, 200 मीटर में दुद्धी की प्रियंका, 400 मीटर में घोरावल की ज्योति, लंबी कूद में घोरावल की ज्योति और खो-खो में चोपन की बालिकाएं अव्वल रहीं।




