Sonbhadra Update News : सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, परिवार में मचा कोहराम
चोपन थाना क्षेत्र के पटवध में एक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बाइक सवार तेज रफ्तार में थे और अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिर गए।

sonbhadra
10:33 PM, May 23, 2026
नीरज सिंह/घनश्याम पांडेय (संवाददाता)
सलखन (सोनभद्र)। चोपन थाना क्षेत्र के पटवध में एक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बाइक सवार तेज रफ्तार में थे और अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिर गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल पर सवार विकास पुत्र 20 वर्षीय अजय सिंह गौड़ एवं 21 वर्षीय मनीष पुत्र मंगरु निवासी ग्राम गुरमा कॉलोनी, थाना चोपन, सलखन से चोपन की तरफ जा रहे थे। कि शाम पटवध स्थित नायरा पेट्रोल पंप के पास उनकी बाइक तेज गति के कारण अनियंत्रित हो गई और सड़क से नीचे जा गिरी।
बताया जा रहा है कि हादसा इतना भीषण था कि दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक जांच-पड़ताल शुरू की। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी हाउस भिजवा दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया दुर्घटना का कारण बाइक की तेज रफ्तार प्रतीत हो रहा है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।




