Sonbhadra Update News : मछली मारने के बहाने झोले में पिस्टल मैगजीन सहित 3 जिंदा कारतूस लेकर घूम रहा था अभियुक्त
कोतवाली क्षेत्र के करसोता गांव से पिस्टल मैगजीन सहित जिंदा कारतूस के साथ एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया।


Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)
Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas
Contact Us :+91 9415873885

Janpad Mirror
राजकुमार गुप्ता (संवाददाता)
घोरावल । कोतवाली क्षेत्र के करसोता गांव से पिस्टल मैगजीन सहित जिंदा कारतूस के साथ एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने बताया कि क्षेत्राधिकारी घोरावल राहुल पांडेय के कुशल पर्यवेक्षण में संदिग्ध व्यक्ति, वाहनो की चेकिंग हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत शुक्रवार की रात उप निरीक्षक त्रिभुवन राय मय हमराह फोर्स के साथ क्षेत्र में चेकिंग/भ्रमण के दौरान ग्राम करसोता पहुंचे। जहां रात के वक्त एक युवक संदिग्ध हालत में उन्हें दिखाई पड़ा। उसे रोक कर उससे पूछताछ किया तो उसने अपना नाम प्रशांत कुमार निषाद पुत्र कुंज बिहारी निषाद निवासी ग्राम भगीरथपुर थाना कंछवा जिला मीरजापुर बताया। उसकी तलाशी ली गई तो उसके झोले से एक 32 बोर का पिस्टल मैगजीन सहित और 3 जिंदा कारतूस 32 बोर का बरामद किया गया। कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने बताया कि वह मछली मारने के लिए इस गांव में आया था। पुलिस ने बताया कि उसके झोले से कोई भी मछली मारने का जाल बरामद नहीं हुआ। पुलिस उसे गिरफ्तार कर कोतवाली ले आई। धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर मामले से जुड़े आरोपी प्रशान्त कुमार निषाद को शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल परीक्षण के बाद जेल भेज दिया। पकड़ने वाली टीम मे प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल, उप निरीक्षक त्रिभुवन राय, हेड कांस्टेबल अभिषेक सिंह, मुरेश, कांस्टेबल विपिन कुमार, होमगार्ड बालकिशुन रहे।
सम्बंधित खबर
अपना जिला