Sonbhadra Update News : रेनुकूट में बस ट्रक टक्कर में दस घायल
वृहस्पतिवार को एक निजी बस और ट्रक की टक्कर होने के कारण दस लोग घायल हो गये जिनमें बस चालक एवं एक अन्य एक यात्री की हालत गंभीर है जिन्हें बेहतर इलाज के लिए ट्रामा सेन्टर वाराणसी भेजा गया है।
.jpeg&w=3840&q=75)
sonbhadra
9:39 PM, November 14, 2024
मनोज बर्मा (संवाददाता)
रेनुकूट (सोनभद्र) । जनपद के पिपरी थाना अंतर्गत वन देवी मंदिर के पास मोड़ पर वृहस्पतिवार को एक निजी बस और ट्रक की टक्कर होने के कारण दस लोग घायल हो गये जिनमें बस चालक एवं एक अन्य एक यात्री की हालत गंभीर है जिन्हें बेहतर इलाज के लिए ट्रामा सेन्टर वाराणसी भेजा गया है।
क्षेत्राधिकारी पिपरी अमित कुमार ने बताया कि वृहस्पतिवार को प्रातः लगभग 8.30 बजे एक निजी बस अनपरा से रेणुकूट की तरफ़ आ रही थी उसी समय वन देवी मंदिर के पास विपरीत दिशा से जा रही एक ट्रक से उसकी टक्कर हो गई जिसमें बस चालक समेत दस लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को हिण्डाल्को अस्पताल भर्ती कराया। डाक्टर ने दो गंभीर रूप से घायल बस चालक पंकज कुमार सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी शक्तिनगर उम्र 29 एवं एक अन्य यात्री सरजू यादव पुत्र राम अवतार निवासी पिपरी 60 वर्ष को बेहतर इलाज के लिए ट्रामा सेन्टर वाराणसी भेज दिया है। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि दुर्घटना में वांछित ट्रक और ट्रक चालक की तलाश की जा रही है l




