Sonbhadra Update News : सुकृत हादसा : तीसरे घायल युवक की इलाज के दौरान मौत
सुकृत क्षेत्र में ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गयी थी जबकि एक गंभीर रूप से घायल था, जिसे वाराणसी ट्रामा सेंटर भेजा गया था, जानकारी के मुताबिक तीसरे घायल युवक की भी मौत हो गयी

sonbhadra
4:38 AM, March 15, 2025
मुमताज खान (संवादाता)
सुकृत (सोनभद्र) । सुकृत क्षेत्र में ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गयी थी जबकि एक गंभीर रूप से घायल था, जिसे वाराणसी ट्रामा सेंटर भेजा गया था, मिली जानकारी के मुताबिक तीसरे घायल युवक की भी मौत हो गयी। कुल मिलाकर सड़क दुर्घटना में मरने वालों की संख्या तीन हो गयी ।
आपको बतादें कि शाम को सुकृत क्षेत्र में होली मिलन समारोह का कार्यक्रम रखा गया था, जहां एक बाइक पर सवार होकर तीन युवक कार्यक्रम में जा रहे थे लेकिन सामने से आ रही ट्रक की चपेट में आने से पहले सन्दीप चौहान उर्फ श्याम बाबू चौहान (20) पुत्र दिनेश चौहान व विक्की चौहान 21 पुत्र गुड्डू चौहान निवासी लोहरा की मौत हो गयी थी जबकि सुजीत चौहान (18) पुत्र प्रकाश चौहान गंभीर रूप से घायल था जिसे तत्काल ट्रामा भेजवाया गया था लेकिन वहां इलाज के दौरान सुजीत ने भी दम तोड़ दिया । इस तरह इस हादसे में मरने वालों का आंकड़ा तीन हो गया । घटना के बाद से ही तीनों परिवार में कोहराम मचा हुआ है ।



