Sonbhadra Update News : हाथीनाला एक्सीडेंट में एक घायल की मौत
अनियंत्रित कार ने सड़क किनारे खड़े ट्रेलर ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी थी। जिसमें कार सवार कुल 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस मामले में एक कार सवार की इलाज के दौरान मौत हो गई।

sonbhadra
10:38 PM, June 9, 2026
एम शर्मा (संवाददाता)
डाला (सोनभद्र) । हाथीनाला थाना क्षेत्र के वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर अनियंत्रित कार ने सड़क किनारे खड़े ट्रेलर ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी थी। जिसमें कार सवार कुल 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस मामले में एक कार सवार की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान विवेकानंद शुक्ला पुत्र कुंजन प्रसाद शुक्ला निवासी डीएबी रोड़ बैढ़न सिंगरौली मध्य प्रदेश के रूप में हुई है । जिसका पोस्टमार्टम जिला अस्पताल में कराया गया।




