Sonbhadra Update News : घटना के दूसरे दिन एसडीआरएफ के हाथ खाली, नहीं मिली युवती
ओबरा डैम में गुरुवार को एक युवती के गहरे पानी में कूद जाने के दूसरे दिन एसडीआरएफ टीम को लगाया गया था लेकिन शाम तक एनडीआरएफ टीम को कोई सफलता नहीं मिल सकी ।

sonbhadra
10:57 PM, August 2, 2024
कृपा शंकर पांडेय/मंटू शर्मा (संवाददाता)
ओबरा/डाला (सोनभद्र) । थाना ओबरा क्षेत्र के ओबरा डैम में गुरुवार को एक युवती के गहरे पानी में कूद जाने के दूसरे दिन एसडीआरएफ टीम को लगाया गया था लेकिन शाम तक एसडीआरएफ टीम को कोई सफलता नहीं मिल सकी ।
ओबरा इस्पेक्टर राजेश कुमार सिंह ने बताया कि सुबह 7 बजे से एसडीआरएफ की टीम लगाई गई थी लेकिन शाम 6 बजे तक तलाश किया गया लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी । शाम 6 बजे के बाद एसडीआरएफ टीम का कार्य बन्द कर दिया गया । इंस्पेक्टर ने बताया कि स्थानीय लोगों के मुताबिक वहां बहुत गहरा पानी है । अनुमान के मुताबिज पानी 200 से 150 फीट है, साथ ही नीचे ठंडा पानी है । उन्होंने बताया कि शनिवार सुबह से फिर प्रयास किया जायेगा ।




